BALOD : संध्या अजेंद्र साहू अपने मिलनसार छवि और कार्यकुशलता के लिए ही क्षेत्र में है लोकप्रिय। - PRACHAND CHHATTISGARH

Home Top Ad

 



 

Post Top Ad

Monday, February 17, 2025

BALOD : संध्या अजेंद्र साहू अपने मिलनसार छवि और कार्यकुशलता के लिए ही क्षेत्र में है लोकप्रिय।

गुरुर {बालोद} : छत्तीसगढ़ की सरजमी पर अभी चुनावी दौर का एकतरफा माहौल देखने को मिल रहा है, प्रथम चरण में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न करा लिया गया है। अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सबकी नजर टिकी हुई है। जिला पंचायत जनपद, सरपंच और पंच की चुनाव अभी होना बाकी है, छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा जिसका पहला चरण का चुनाव 17 फरवरी को जागरूक मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर मतदान कर चुके है। द्वितीय चरण 20 फरवरी को और तृतीय चरण का मतदान 23 फरवरी को पूरे छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जायेगा।


इस बार बालोद जिला गुरुर विकासखंड में प्रत्याशियों का हल्ला बोल चुनावी प्रचार प्रसार अब कुछ ही दिनों में थमने वाली है, अब देखना ये है कि क्षेत्र की मतदाता अपना मुखिया किसे चुनते है, और अपने गांव की विकास के लिए पंचायत की चाबी किसे सौंपते है। गुरुर जनपद क्षेत्र क्रमांक 08 में इस बार 3 उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। संध्या अजेंद्र साहू अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल में बेहतरीन कार्य और अपने क्षेत्र की गांवों में सर्वांगीण विकास कर अलग ही पहचान बना चुका है। 


गरीब और असहाय लोगों का हमेशा मदद करते रहते है। हर छोटे बड़े कार्यक्रम में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाने वाले संध्या अजेंद्र साहू अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हो चुके है। इसी लोकप्रियता के चलते उन्हें भाजपा ने फिर से अपना प्रत्याशी बना कर चुनावी मैदान में प्रतिद्वंदी को चित्त कर फिर से क्षेत्र की विकास में निरंतर कंधों से कंधा मिला कर कार्य को पूरा करने का संकल्प लिये एक बार फिर इस चुनावी मैदान में अपना जोर अजमाने पूरे दमखम के साथ चुनावी प्रचार में कमर कस ली है। क्योंकि छत्तीसगढ़ और केंद्र में भाजपा की सरकार सत्ता में काबिज है। 


छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुदर्शन चक्र में विभिन्न योजनाएं समाहित है। जिसमें सबसे बड़ी योजना महतारी वंदन योजना जो गरीब और असहाय महिलाओं की आर्थिक विकास में वरदान साबित हो रहे है। तो वहीं कच्चे मकान में निवास कर रहे गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के तहत पक्की छत बनाने लोगो की सपने हो रहे है साकार यही कारण है कि आज पूरे छत्तीसगढ़ में  कमल और भगवा की फतह लहरा रहे है। 


नगर पंचायत गुरुर में भाजपा को शानदार जीत मिला है और पूरे बालोद जिला के 8 नगरीय निकायों में 7 जगहों पर भाजपा ने अपना कब्जा कर कांग्रेस प्रत्याशियों को उखाड़ फेकने में कामयाब हुए है। संजारी बालोद वर्तमान विधायक  संगीता सिन्हा एवं भूतपूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा कांग्रेस पार्टी से लगातार तीन बार विधायक होने के बावजूद भी अपने गृह ग्राम गुरुर की साख को बचाने में नाकाम रहा और प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

अमित मंडावी

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Post Top Ad