DURG : नशे में धुत्त भिलाई में हाथ काटते मिले लव बर्ड्स ... - PRACHAND CHHATTISGARH

Post Top Ad

Sunday, February 2, 2025

DURG : नशे में धुत्त भिलाई में हाथ काटते मिले लव बर्ड्स ...

DURG : भिलाई में रविवार सुबह 4 बजे 200 पुलिसकर्मियों ने तालपुरी परिजात कॉलोनी में छापेमारी की। इस दौरान फ्लैट में प्रेमी जोड़ा मिला, जो नशे की हालत में ब्लेड से अपने हाथ काट रहे थे। इनके साथ ही 32 लोग हिरासत में लिए गए हैं, इनमें कुल 4 लड़कियां भी शामिल हैं। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को जो हाथ काटते मिले उनमें साहिल कामले (22) निवासी हाउसिंग-बोर्ड जामुल और मेनका साहू (21) निवासी घासीदास नगर भिलाई के रहने वाले हैं। हालांकि इनका कहना है कि वह शादी कर लिए हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि नशीली गोली या इंजेक्शन से ऐसी हालत होती है।

देखें विडियो :-

भिलाई में फ्लैट के अंदर हाथ काटने की कोशिश करते लड़का लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा है। ये लोग नशे की हालत में थे।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, तालपुरी परिजात कॉलोनी BPL कार्डधारियों के लिए बनाई गई है, लेकिन जिनको अलॉट किया गया है, वह लोग दूसरों को किराए पर दे दिए हैं। कॉलोनी वाले नशे और हुल्लड़बाजी को लेकर लगातार शिकायत कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की।

पुलिस की 6 अलग-अलग टीमों ने सभी संदिग्ध फ्लैटों के दरवाजे खटखटाए और जांच की। इस दौरान लोग गांजा और हुक्का पीते मिले। पुलिस ने 2 हजार फ्लैट की चेकिंग की। ये लोग शाम ढलते ही कॉलोनी में शराब और दूसरे तरह के नशे में डूबे रहते हैं।

32 लोग हिरासत में, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ाईं लड़कियां

दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि ये लोग रात में नशे की हालत में आपस में मारपीट और गाली गलौज करते हैं, जिससे कॉलोनी के लोग परेशान थे। अलग-अलग फ्लैट में रह रहे 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें 4 लड़कियां शामिल थीं। चारों लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नशे जैसी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाई गईं हैं। इसके साथ लड़कों के पास से चाकू और चोरी की बाइक जब्त की गई। सभी फ्लैट्स मालिकों को किरायेदारों से वेरिफिकेशन कराने को कहा गया है।




No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Post Top Ad