अजजा शासेवि संघ जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष विजयसिंह राज पोर्ते व दुर्ग के जिलाध्यक्ष धनेश्वरसिंह ध्रुव चुने गए - PRACHAND CHHATTISGARH

Home Top Ad

 



 

Post Top Ad

Sunday, December 5, 2021

अजजा शासेवि संघ जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष विजयसिंह राज पोर्ते व दुर्ग के जिलाध्यक्ष धनेश्वरसिंह ध्रुव चुने गए

अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ जिला सक्ती की आवश्यक बैठक गोंडवाना भवन कंचनपुर सक्ती में संघ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव, प्रांतीय सलाहकार ए आर कोर्राम सेवानिवृत्त डीआईजी, प्रांतीय उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव, प्रांतीय सदस्य भरतलाल मार्को जिला अध्यक्ष बिलासपुर आर.सी. ध्रुव, जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा मनमोहन सिंह गोंड़, जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार श्रीराम ध्रुव, जिला महासचिव जांजगीर चांपा ईश्वर सिंह केसर,समुंद सिदार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। 

जिलाध्यक्ष सक्ती विजयसिंह राज पोर्ते, उपाध्यक्ष किरण नेताम, शैलेंद्र सिंह सिदार, महासचिव नारायण सिंह उरांव, सचिव अनिल मरकाम, नारायण सिंह पोर्ते, कोषाध्यक्ष डॉ. बी एल जगत, संयुक्त सचिव श्रीमती ममता सिदार,श्रीमती मृणालिनी पोर्ते, उदय सिंह नेताम, छोटूराम नेताम, शिव कुमार कंवर, संतराम सिदार, श्याम मूरत कंवर चुने गए। इस अवसर पर छत्तरसिंह सिदार, ओमप्रकाश मरई, त्रिलोकी सिंह मार्को, हीरालाल पैकरा, देवेंद्र सिंह ध्रुव, के पी सिंह राज, आर के पोयाम ,टामेश्वर ठाकुर ,चंद्रशेखर बंसोड़, एस के सिंह, सुदेश्वर सिंह मरकाम, राजेंद्र कुमार लकड़ा ,संतोष कुमार नेताम, सुरेंद्र बहादुर नेताम, एस एस करपे, खोमराम ध्रुव, संतोष सिदार, एन एल सिदार, सुरेंद्र मंडावी, राकेश कुमार सिदार, लावन सिदार, चंद्रशेखर गोंड़, संजय सिदार, योगेंद्र सिंह जगत, कोमल सिंह पोर्ते,विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।


अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला दुर्ग की आवश्यक बैठक प्रांतीय सचिव व जिला प्रभारी जयपाल सिंह ठाकुर और नेपाल सिंह सिदार रायपुर, जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में कचना धुर्वा देवालय दुर्ग में बैठक आहूत की गई।

बैठक में जिला संगठन ढांचे को मजबुती प्रदान करने हेतु चर्चा / परिचर्चा किया गया ।साथ ही बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्व-सहमति से जिला संगठन व ब्लॉक ईकाई के पदाधिकारियों का चयन/मनोनयन किया गया ।जिला संरक्षक पी.एस. विन्धराज,संरक्षक शैलेश भगत, जिलाध्यक्ष धनेश्वर सिंह ध्रुव, उपाध्यक्ष महावीर गोंड, डॉ. के.आर. ठाकुर,महासचिव गोरेलाल ठाकुर,सचिव भागीरथी ध्रुव, कोषाध्यक्ष युगल किशोर मण्डावी,संयुक्त सचिव रमाकांत ठाकुर, दिनेश नेताम, पाटन प्रभारी सोहन ठाकुर,धमधा प्रभारी किशोर नेताम, कार्यकारणी सदस्य पन्ना लाल नेताम,भोजराज ध्रुव,अश्वन कुमार नेताम, अजय कुमार ठाकुर,हितेश्वर सिंह, भूषण लाल ठाकुर,गोपाल ठाकुर, वसन्त कुमार मण्डावी, जितेंद्र ध्रुव व देवानंद नेताम चुने गए हैं। 

अमित मंडावी, पत्रकार। 

इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव द्वारा नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि पहले हम हमारे बाजुओं में ताकत के बदौलत देश के सत्ता में भागीदार रहे। लोकतंत्र में लड़ाई की परिभाषा बदल गई है। अब हमारी ताकत हमारी एकजुटता में निहित है। इसलिए वर्तमान समय में आदिवासी समाज के हितों की रक्षा हेतु बुद्धिजीवी वर्ग होने के नाते हर हाल में समाज को संगठित करना होगा। श्री कोर्राम जी ने समाज  को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए फाइव एम फार्मूला मैन, मनी, माइंड, मिज्याल्टी, मोरल पावर अपनाने की बात कही।




No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Post Top Ad