कलेक्टर ने दूरस्थ धान खरीदी केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण। चार कर्मियों को शोकाज नोटिस, बारदाना प्रभारी को हटाने के निर्देश। - PRACHAND CHHATTISGARH

Home Top Ad

 



 

Post Top Ad

Wednesday, January 10, 2024

कलेक्टर ने दूरस्थ धान खरीदी केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण। चार कर्मियों को शोकाज नोटिस, बारदाना प्रभारी को हटाने के निर्देश।

योगेंद्र प्रताप सिंह 

कोरिया 10 जनवरी 2024/ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह लगातार धान खरीदी केन्द्रों का दौरा कर रहे हैं, बल्कि वहां पहुंचकर सीधे किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं, परेशानियों के बारे में पूछ भी रहे हैं।

इसी कड़ी में आज जिले के सोनहत विकासखण्ड के दूरस्थ धान खरीदी केन्द्र रामगढ़ का आकास्मिक निरीक्षण किया। लंगेह ने पंजीकृत किसानों से चर्चा की, उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। लंगेह ने इस अवसर पर नोडल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई तो सीधे कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिले के सभी धान केन्द्रों में बड़ी संख्या में धान बेचने वाले किसान पहुंच रहे हैं।

लंगेह ने निरीक्षण के दौरान समिति में कुल 1 हजार 228 नग पुराने जूट बारदाने अधिक पाए गए जो नियमानुसार गलत था, जिसे मौके पर जब्ती की गई। तथा किसानों से हमाली कार्य कराने जैसे कृत्य के लिए समिति प्रबंधक गोविंद दुबे, फूड प्रभारी रामचन्द्र, बारदाना प्रभारी शैलेश्वर सिंह व सहायक नोडल अधिकारी सुखीराम लकड़ा को तत्काल शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए साथ ही बारदाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने किसानों से किसी भी प्रकार पैसे की मांग की शिकायत आने पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही। मौसम को देखते हुए कहा कि धान के रखरखाव के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए ताकि बारिश से धान को सुरक्षित रख सकें।

बता दें राज्य शासन द्वारा जिला प्रशासन धान खरीदी को बेहद गंभीरता से लिए हुए हैं। अवैध धान खरीदी परिवहन, भण्डारण, कोचियों पर नकेल कसी जा रही है।  बता दें 1 नवम्बर 2023 से धान खरीदी शुरू हुआ है, जो 31 जनवरी 2024 तक चलेगी। जिले में इस वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या 22 हजार 274 है, वहीं धान बोए गए रकबे 29 हजार 771 हेक्टेयर है। इस वर्ष जिले में 22 धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Post Top Ad