HANDBILL : अंजली दुबे और शिव वर्मा को मोदी विचार मंच से मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां - PRACHAND CHHATTISGARH

Post Top Ad

Friday, May 23, 2025

HANDBILL : अंजली दुबे और शिव वर्मा को मोदी विचार मंच से मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

तिल्दा नेवरा। राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम की सम्बद्ध शाखा नरेंद्र मोदी विचार मंच – मिशन न्यू इंडिया के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। इस क्रम में तिल्दा नेवरा के वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के शहर अध्यक्ष शिव वर्मा को फोरम का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, रायपुर जिले की अंजली आलोक दुबे को जिला अध्यक्ष (महिला मोर्चा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इन नियुक्तियों की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा की सहमति से प्रदेश महासचिव दास साहू द्वारा की गई। दास साहू ने बताया कि यह नियुक्तियां भारत माता की सेवा और राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान हेतु की गई हैं। उन्होंने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शिव वर्मा के सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अंजली दुबे को रायपुर जिले में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य करने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष बनाया गया है। नियुक्ति आदेश की प्रति मुख्य शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य को भी भेजी गई है।

इस अवसर पर दास साहू ने कहा कि दोनों पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही, भारत को एक सनातनी राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित करने की दिशा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।



No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Post Top Ad