बलात्कार के फरार आरोपी को ढूंढ लाई बालोद पुलिस - PRACHAND CHHATTISGARH

Thursday, December 11, 2025

बलात्कार के फरार आरोपी को ढूंढ लाई बालोद पुलिस

 


थाना बालोद में दर्ज दुष्कर्म के मामले का आरोपी गिरफ्तार



घटना के बाद से था फरार, साइबर सेल व पुलिस टीम ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र से पकड़ा


थाना बालोद में दर्ज दुष्कर्म के मामले में आरोपी हिमांशु सिन्हा को पुलिस ने थाना तोंगपाल, जिला सुकमा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर और एसडीओपी गुरूर बोनिफास एक्का के पर्यवेक्षण में की गई।


मामले का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 17.10.2025 को थाना बालोद में प्रार्थिया द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आरोपी हिमांशु सिन्हा, निवासी गोटाटोला मानपुर, ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। रिपोर्ट के आधार पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 432/25 धारा 69 बी एन एस एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।


घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था और अपना ठिकाना बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए थाना बालोद एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर टीम को पता चला कि आरोपी सुकमा क्षेत्र में छिपा हुआ है।


जानकारी की पुष्टि होने पर थाना बालोद के निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा और साइबर सेल प्रभारी एएसआई धरम भुआर्य की टीम दंर्भा–झीरम मार्ग होते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्र तोंगपाल पहुँची। स्थानीय पुलिस की सहायता से आरोपी को एक परिचित के घर से गिरफ्तार कर बालोद लाया गया।



गिरफ्तार आरोपी का विवरण:


1. हिमांशु सिन्हा, पिता गणपत सिन्हा, उम्र 26 वर्ष

निवासी – ग्राम गोटा टोला, थाना गोटाटोला, मानपुर–मोहला (छत्तीसगढ़)



गिरफ्तारी में विशेष योगदान:

निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, एएसआई धरम भुआर्य (साइबर सेल), प्रधान आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक भूप सिंह साहू, राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, आकाश सोनी, पूरण प्रसाद, मिथलेश यादव, संजय सोनी एवं मनीष राजपूत।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Post Top Ad