३६गढ़ गौरव दिवस : कुशालपुर में श्रम कल्याण मंडल द्वारा नि:शुल्क सिलाई-कढ़ाई केंद्र का शुभारंभ। - PRACHAND CHHATTISGARH

Home Top Ad

 



 

Post Top Ad

Saturday, December 17, 2022

३६गढ़ गौरव दिवस : कुशालपुर में श्रम कल्याण मंडल द्वारा नि:शुल्क सिलाई-कढ़ाई केंद्र का शुभारंभ।

कुशालपुर (रायपुर) : छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर कुशालपुर रायपुर में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल का निशुल्क सिलाई कढ़ाई केंद्र का शुभारंभ मुख्य अतिथी श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष श्री सफी अहमद द्वारा किया गया। 


ज्ञातव्य हो कि बोर्ड के सदस्य मनोज सिंह ठाकुर के द्वारा रायपुर दक्षिण व क्षेत्र की जनता को छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की योजनाओं के लाभ दिलाने के लिए पहल किया गया था, जिसके तहत कल कुशालपुर में उक्त नि:शुल्क सिलाई-कढ़ाई केंद्र का शुभारंभ किया गया। 

नि:शुल्क सिलाई-कढ़ाई केंद्र के माध्यम से क्षेत्र की महिलाएं सिलाई-कढ़ाई में निपुण होंगी; उनको खुद का व्यापार करने का अवसर मिलेगा तथा नि:शुल्क सिलाई मशीन प्राप्त करने की पात्रता भी होगी। इसके साथ ही श्रम कल्याण मंडल में रजिस्टर्ड श्रमिक के बच्चों को भी छात्रवृत्ति, खेलकूद छात्रवृत्ति, मेधावी छात्रवृत्ति सहित अनेकों योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा।  


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री सफी अहमद जी और विशेष अतिथियों में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के सदस्य सारिक खान सुरेश मसीह नरेश गडपाल तथा  जोन क्रमांक 5 के अध्यक्ष वार्ड पार्षद मन्नू यादव, असंगठित श्रमिक कर्मकार मंडल के सदस्य सर्वजीत सिंह ठाकुर  दिव्यांग मंडल के सदस्य साक्षी सिरमौर रायपुर दक्षिण विधानसभा के छाया विधायक कन्हैया अग्रवाल उर्दू अकादमी के सदस्य रिजवान अंबर शुक्ला जी, प्रकाश सिंह ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर, सुभाष सिंह ठाकुर, मनहरण लाल साहू, अनिल सेन, रोहित वर्मा, भारत ठाकुर, शोभा ठाकुर, कंद ठाकुर, नीलमा शर्मा, राज सिंह ठाकुर, अधिवक्तागण वैभव अब्राहिम, मनोज सोनकर, अंकित मिश्रा, सादिक अली सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक गण व जन मानस उपस्थित रहे। 

मुख्य अतिथि श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफी अहमद जी व अतिथि गणों द्वारा हनुमान जी के पूजन उपरांत क्षेत्र के कर्मचारी नेता स्व. श्री अनिरूद्ध सिंह ठाकुर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया दीप प्रज्वलन व छत्तीसगढ़ महतारी को माल्यार्पण के पश्चात अध्यक्ष श्री सफी अहमद जी द्वारा द्वारा क्षेत्र की जनता को मंडल की योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की गई है। 


क्षेत्र की जनता में काफी उत्साह देखा गया तथा वार्ड के प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा नृत्य किया गया, जिन्हें पुरस्कार भी वितरित किया गया, वार्ड पार्षद मन्नू यादव सहित क्षेत्र की जनता का काफी सहयोग व उत्साह रहा। अंत में मनोज सिंह ठाकुर ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।




No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Post Top Ad