BALOD : ग्राम पंचायत पिकरीपार में महिला वर्किंग शेड का हुआ लोकार्पण। - PRACHAND CHHATTISGARH

Saturday, December 17, 2022

BALOD : ग्राम पंचायत पिकरीपार में महिला वर्किंग शेड का हुआ लोकार्पण।


गुरुर (बालोद)। गौरव दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पिकरीपार में महिला वर्किंग सेड का लोकार्पण हुआ जिसमें मुख्य अतिथि हरिचंद साहू जनपद सदस्य गुरुर अध्यक्षता कर रही श्रीमती चंदा तुकाराम साहू विशेष अतिथि ईश्वर गंजीर परिक्षेत्रीय साहू समाज अध्यक्ष कोसागोंदी, तुकाराम साहू प्रदेश कांग्रेस सचिव रविकांत साहू गौठन अध्यक्ष माखन लाल साहू पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष की पिकरीपार एवं समस्त पंच गण उपस्थित थे। 


ग्राम पंचायत पिकरीपार गौठान की शुरुआत 3 जनवरी 2022 को हुई इस गौठान में गौरी स्व.सहायता समूह यहां पर वर्मी खाद बनाती है जिन्होंने अभी तक 5900 कुंटल की  गोबर की खरीदी की है और 160 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट खाद की बिक्री की है और अभी 250 बोरी वर्मी कंपोस्ट खाद अभी गौरी सदस्यता समूह के पास है अभी तक गौरी स्व.सहयता समूह को ₹37768 लाभांश राशि प्राप्त हुआ और साथ ही ₹29923 गोठा समिति को प्राप्त हुआ। 

यहाँ बेहद हो लगन से महिला समूह के द्वारा वर्मी कंपोस्ट खाद का निर्माण हो रहा है। सरपंच महोदया ने महिलाओं का हौसला अफजाई करते हुए उनको बधाई देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोंच नरवा गरवा घुरवा बारी, विकास कार्य में एक क्रांतिकारी मार्ग प्रशस्त कर सकता है, बस इसके लिए मेहनत और लगन से जुटे रहने से आश्चर्य चकित कर देने वाले परिणाम सामने आएँगे जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद अदा किया।

*सुनीता साहू।


No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Post Top Ad