कलेक्टर क्षीरसागर ने दिये इंगलिश मीडियम स्कूल जल्द निर्माण करने के निर्देश। - PRACHAND CHHATTISGARH

Home Top Ad

 



 

Post Top Ad

Thursday, November 5, 2020

कलेक्टर क्षीरसागर ने दिये इंगलिश मीडियम स्कूल जल्द निर्माण करने के निर्देश।

गरियाबंद। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने आज दोपहर प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वीर सुरेन्द्र साय शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा की जानकारी ली। प्रभारी प्राचार्य सी.एल. तारक ने बताया कि महाविद्यालय में 253 बच्चों में से 194 बच्चे परीक्षा दिला रहे हैं। 


विदित हो कि जिले में मैनपुर तथा छुरा सहित कुल तीन सेंटर बनाये गये है। कलेक्टर ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आदिवासी विकास विभाग को आवश्यक निर्देश दिये है। तत्पश्चात कलेक्टर द्वारा शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालन की तैयारियों का जायजा लिया गया। 

वर्तमान में बालक प्राथमिक शाला में यह शाला संचालित है। कलेक्टर ने परिसर अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए डीपीआर बनाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये है। उन्होंने अतिशीघ्र डीपीआर बनाकर प्रस्तुत करने कहा है। प्राचार्य आर.एस देवांगन ने बताया कि वर्तमान में 349 बच्चों द्वारा एडमिशन लिया गया है तथा आनलाईन क्लाॅस प्रारंभ है। कलेक्टर ने इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए अन्य वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिये है।


कलेक्टर क्षीरसागर ने डोंगरीगांव में कलेक्टर, एस.पी. आवास के लिए आबंटित भूमि का जायजा भी लिया। उन्होंने मौके पर जाकर लेआउट और अन्य तैयारियों की समीक्षा की। ज्ञात है कि सामान्य प्रशासन विभाग अंतर्गत यहां कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आवास निर्माण किया जाना है। 


उन्होंने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर द्वारा जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में संचालित गढ़कलेवा का भी जायजा लिया गया। उन्होंने संसाधन केन्द्र परिसर का भी अवलोकन किया। इस दौरान अपर कलेक्टर जे.आर. चाैरसिया, एसडीएम भूपेन्द्र साहू, तहसीलदार राकेश साहू मौजूद थे।





No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Post Top Ad