कोरोना काल में उत्कृष्ठ कार्य के लिए "हम" सेवा संस्था को मिला "प्रशस्ति पत्र" जताया आभार। - PRACHAND CHHATTISGARH

Home Top Ad

 



 

Post Top Ad

Monday, June 15, 2020

कोरोना काल में उत्कृष्ठ कार्य के लिए "हम" सेवा संस्था को मिला "प्रशस्ति पत्र" जताया आभार।

15 मई 2020 को संगत भवन में हम सेवा संस्था की बैठक संस्था के सेक्रेटरी अलेक्स लियोनल के अध्यक्षता में रखी गई। जिसमें  महापौर कंचन जयसवाल सभापति गायत्री बिरहा साथ ही पार्षद एवम MIC सदस्य रज्जाक खान जी एवं पार्षद सन्नी सोनवानी जी का आगमन हुआ।


हम सेवा संस्था के द्वारा दिनांक 27-03-2020 से 10-05-2020 तक लगातार 45 दिनों तक दिहाड़ी मजदूरों, जरूरतमंदों, बाहर के फंसे मजदूरों एवं असहाय लोगों को एक वक्त का भोजन मुहैया कराया था। इसी बीच हम सेवा संस्था के द्वारा छोटे बड़े सब्जी व्यापारियों को उनके विशेष सहयोग के लिये सम्मान किया गया, उसके बाद शहर नागरिको के स्वास्थ्य की रक्षा में लगे हुए स्वास्थ्य कर्मी का भी सम्मान संस्था के द्वारा किया गया साथ ही साथ हमारे सजग पहरेदार पुलिस विभाग का भी सम्मान किया।

महापौर जी और आयुक्त महोदया के मौजूदगी में नगर के लगभग 350 सफाईकर्मियों एवं मीडियाकर्मियों का भी पुष्प गुच्छ एवं मिठाई देकर सम्मान किया गया। हम संस्था के पदाधिकारी एवं कई सदस्य रोजे की हालत में बिना थके बिना रुके लगातार 45 दिनों तक लोगों को एक वक्त का भोजन मोहैया करवाये जिसके लिये संस्था को महापौर जी के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


संस्था महापौर जी, सभापति जी एवं सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करती है साथ ही  यह विश्वास दिलाती है; भविष्य में हम संस्था नगर के जरूरतमंद व्यक्तियों को इसी प्रकार सहयोग प्रदान करते रहेगी। यह सभी कार्य नगर के आमजन के सहयोग से ही संभव हो पाया है।

हम सेवा संस्था शहर के सभी गणमान्य नागरिकों और व्यापारी बंधुओ का भी आभार व्यक्त करती है जिन्होंने हमे इस संकट की घड़ी में आगे बढ़कर सहयोग दिया और हमारे हौसले को टूटने नहीं दिया जिसके कारण आज हम पुरे जिले में सम्भवतः सबसे ज्यादा दिनों तक सबसे ज्यादा लोगो तक हम भोजन पंहुचा पाये। यह कार्य आपके आर्थिक और शारीरिक सहयोग के बिना संभव नही था। जिसके लिये हम सेवा संस्था का हर सदस्य एवम चिरमिरी का हर नागरिक  बधाई के पात्र है।
*दीपेंद्र शर्मा, संवाददाता 
(कोरिया)


No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Post Top Ad