सादगी, सरल और सौम्य से भरपूर विष्णुदेव ने सरगुजा अंचल का बढ़ाया मान। साय ने भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए मुख्यमंत्री पद की ली शपथ। कोरियावासियो में साय के मुख्यमंत्री बनने पर जबरदस्त उत्साह। - PRACHAND CHHATTISGARH

Home Top Ad

 



 

Post Top Ad

Wednesday, December 13, 2023

सादगी, सरल और सौम्य से भरपूर विष्णुदेव ने सरगुजा अंचल का बढ़ाया मान। साय ने भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए मुख्यमंत्री पद की ली शपथ। कोरियावासियो में साय के मुख्यमंत्री बनने पर जबरदस्त उत्साह।

योगेंद्र प्रताप सिंह 

कोरिया 13 दिसम्बर 2023/  59 साल 9 महीना 22 दिन की उम्र में सरगुजा सम्भाग के जशपुर जिले के ग्राम बगिया के लाड़ले बेटे विष्णुदेव साय ने आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की राजधानी, रायपुर में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

पिता राम प्रसाद साय और माता जशमनी देवी के बड़े सुपुत्र विष्णु देव साय एक जमीनी नेता है। पंच, सरपंच, सांसद, केंद्रीय राज्यमंत्री रहे अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रुप में अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

वैसे तो साय बेहद मिलनसार, सादगी से भरपूर, सरल व्यक्तित्त्व के धनी और सौम्य से भरपूर है, लेकिन उनके दिमाग में इस बात की जुनून भी है कि भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए जी जान से जुटना है। ऊर्जा से लबरेज साय देश व प्रदेश के विकास के लिए एक रोड मैप तैयार कर आगे बढ़ने पर विश्वास करते हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के वैचारिक मार्गदर्शन और नैतिक प्रेरणा के बल पर मुख्यमंत्री साय आगे बढ़ने पर विश्वास करते हैं, उनकी मंशा के अनुरूप सबसे आखिरी पंक्ति के आखिरी व्यक्ति को सरकार की हर जनहितकारी निर्णय का लाभ उन्हें पहले मिले।

बता दें ग्रामीण जीवन शैली में रहने व जीने वाले मुख्यमंत्री साय के साथ छाया की तरह उनके हर सुख-दुःख में सहभागी पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी भी बेहद सादगी से रहती हैं।

कोरियावासियो को इस बात की बड़ी फक्र है कि राज्य गठन के बाद पहली बार सरगुजा अंचल से आदिवासी समुदाय से आने वाले साय जी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने हैं।

बैकुंठपुर निवासी अशोक जयसवाल का कहना है कि आदिवासी अंचल ही नहीं बल्कि ग्रामीण अंचल खासकर कोरिया सहित सरगुजा सम्भाग के विकास में और तेजी आएगी। ललिता खलखो का कहना है कि हमें बहुत खुशी महसूस हो रही है कि  विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बने हैं।  वे दूरस्थ जशपुर अंचल से आते हैं ऐसे में सरगुजा सम्भाग सहित सभी अंचल का विकास अब तेजी से होगा।

कॉलेज में पढ़ाई कर रहे आकाश सिंह ने कहा कि अब साय जी मुख्यमंत्री बन गए हैं, ऐसे में हमारे अंचल के लोगों को रोजगार मिलेगा व इस अंचल में बड़े कारखाने लगाने के लिए जरूर पहल करेंगे।

किसान मुसाफिर सिंह ने कहा कि साय जी गांव, देहात को जानते समझते हैं, वे गाँवों के विकास के लिए जरूर कुछ नया करेंगे, किसानों के हित में बड़े निर्णय भी लेंगे। आदिवासियों के बेहतरी के लिए भी अनेक बड़े कदम उठाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ के जन-जन और बस्तर से सरगुजा व मोहला-मानपुर से लेकर रायगढ़ तक के बारे में बहुत ही नजदीक से जानकारी रखते हैं, ऐसे में आदिवासी अंचल हो या अनुसूचित जनजाति क्षेत्र या अनुसूचित जातियों के विकास हो या फिर अन्यवर्ग के विकास हो या अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करना हो, निश्चय ही नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय योजनाओं और राज्य सरकार की नीतियों के बल पर प्रदेश को एक नई पहचान दिलाने में सफल होंगे।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Post Top Ad