विधायक संगीता सिन्हा सहित महिलाओं और कांग्रेसी नेता हुए कांवर यात्रा में शामिल
गुरुर (बालोद)। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा के नेतृत्व में गुरुर नगर में शिव भक्तों द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई।
विधायक संगीता सिन्हा सहित विभिन्न महिलाओं और कांग्रेसी नेताओं द्वारा कांवड़ लेकर गुरुर से पैदल 2 किमी दूर कोलिहामार के गणेशा तालाब पहुंचे।
कोलिहामार के गणेशा तालाब से जल लेकर प्राचीन देऊर मंदिर में विराजमान शिवजी का किया जलाभिषेक
जहां से जल लेकर वापस बोल बम के जयकारे के साथ सभी गुरुर के देउर मंदिर पहुंचे और वहां शिवजी का जलाभिषेक किया गया।
उक्त मंदिर काफी प्राचीन है और यहां विधायक की विशेष आस्था रहती है। सभी कांवरियों ने विधायक के नेतृत्व में शिव जी का जलाभिषेक किया। इस दौरान डीजे की धुन पर शिव भक्त, हर हर शंभु, महादेव के भजनों के साथ थिरकते हुए लोग कावड़ यात्रा में शामिल हुए।
![]() |
सुनिता साहू संवाददाता |
No comments:
Post a Comment