धानापुरी पंचायत में धन (टैक्स) वसूली का जरिया बना नवीन राशन कार्ड ! - PRACHAND CHHATTISGARH

Home Top Ad

 



 

Post Top Ad

Thursday, March 21, 2024

धानापुरी पंचायत में धन (टैक्स) वसूली का जरिया बना नवीन राशन कार्ड !

गुरुर (बालोद) : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले नवीन राशन कार्ड का नवीनीकरण शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है और हितग्राहियों को वितरण भी कर दिया गया है। लोकसभा आचार संहिता के पूर्व ग्राम पंचायत धानापुरी में राशन कार्ड हितग्राहियों से वसूला गया 1000 रुपए। बिना नोटिस दिए राशन कार्ड को ढाल बना कर नल जल मकान बिजली सफाई आदि का टैक्स वसूल रहे ग्राम पंचायत धानापुरी। 


 सरकार गरीब परिवारों को मुफ्त राशन देने का फरमान जारी किया है। दिन रात मेहनत कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है। उसके लिए यह रकम बहुत ज्यादा है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में ऐसे भी परिवार है जो यह राशि पटाने में असमर्थ है। 


राशन कार्ड नवीनीकरण की आड़ में धन वसूली कर रहें धानापुरी के सरपंच-सचिव

ग्राम पंचायत धानापुरी में लगभग 424 राशनकार्डधारी है। अभी तक 200 राशनकार्ड पंचायत में उपलब्ध है। जिसमे से 40 हितग्राहियों ने 1000 जमा कर अपना राशन कार्ड ले गया है। जिसकी जानकारी लेने पंहुचे तब सरपंच प्रभा ठाकुर एवं पंचायत सचिव खिलावन साहू ने बताया  कि 9 फरवरी 2024 को ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन रखा गया था जिसमें ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यह निर्णय पारित किया गया कि   नलजल, बिजली, मकान, सफाई टैक्स जो( 2023) साल भर से  अभी तक नही पटा पाए है, वह राशन कार्ड ले जाने के पूर्व राशि जमा कर अपना राशन कार्ड ले जा सकते है। प्रस्ताव में कितना टैक्स वसूलना है उसे दर्शाया नही गया है। और वसूली से जो राशि प्राप्त होगा उसे गांव की विकास में लगाया जाएगा। 

जिसके घर मे नल जल नही लगा है, उनसे 400 रुपया मकान, बिजली और साफ सफाई हेतु कर वसूला जा रहा है। वही जनपद पंचायत गुरुर में पदस्थ सीईओ रात्रे साहब ने बताया कि ग्राम पंचायत धानापुरी में नलजल प्रकाश ,मकान और साफ सफाई टैक्स नही पटाये है। उन्ही लोगो से यह कर वसूली किया जा रहा है। ग्राम पंचायत धानापुरी में आम लोगो की जानकारी के लिए पंचायत के सूचना पटल में भी यह जानकारी चस्पा किया गया है।

अमीत मंडावी संवाददाता 




No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Post Top Ad