BALOD : सवाना सीड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किसान महा सम्मेलन का आयोजन। - PRACHAND CHHATTISGARH

Post Top Ad

Monday, February 19, 2024

BALOD : सवाना सीड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किसान महा सम्मेलन का आयोजन।

धान के फसल की पैदावार में बढ़ोतरी और बीमारी से कैसे बचाये, दिया गया जानकारी।

गुरुर (बालोद)। 2024 का आगाज, किसान महासम्मेलन के साथ, ग्राम सरबदा में सवाना सीड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तरफ से किसान महा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें आस-पास के 14  गांव के किसानों ने भाग लिया। सवाना कंपनी   के  RMC  सुनील  यादव ने  स्मार्ट धान  Sava 7301 के गुण  व होने वाले फायदे के बारे में विस्तार  से जानकारी दिया।

M.D.M. रवींद्र सर ने सवाना कंपनी की नई तकनीक फूलपेज, करगा मुक्त धान के बारे में सभी किसानों को बताया और B.M. अनिल गर्ग सर ने फसल में खाद प्रबंधन एवं धान में होने वाले रोगों के रोक थाम हेतु विस्तार से जानकारी दी और 2023 खरीफ फसल में सवा 7301 स्मार्ट धान में अधिक उत्पादन लेने वाले किसानों को सम्मानित  किया गया।

कार्यक्रम में शामिल गाँव सरबदा, नरबदा, दियाबती, दर्रा, खर्रा, फागुनदाह, परसूली, खोरदो, खुंदनी, ठेकवाडीह, अकलवारा, पेरपार आदि गांव के किसान शामिल थे। सभी किसानों और विक्रेता बंधुओं ने बड़ी मात्रा मे अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम को सफल बनाया, इसलिए सभी किसानों और विक्रेता बंधुओं का कोटि कोटि धन्यवाद





No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Post Top Ad