HANDBILL : अभिषेक वर्मा आरपीआई (आठवले) छत्तीसगढ़ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। - PRACHAND CHHATTISGARH

Home Top Ad

 



 

Post Top Ad

Saturday, January 20, 2024

HANDBILL : अभिषेक वर्मा आरपीआई (आठवले) छत्तीसगढ़ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।

रायपुर : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) छत्तीसगढ़ के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की 15 जनवरी 2024 की संध्या 7.00 बजे गूगल वर्चुअल मीटिंग आहूत की गई थी, जिसमें तमाम सदस्यों की उपस्थिति रही। दिनांक 18.01.2024 को समय 05.30pm को प्रदेश स्तरीय बैठक रायपुर में रखी गई थी।

इस वर्चुअल बैठक में मुख्य उद्देश्य यह रहा कि नये प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जाना तय था, उक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष की उम्मीदवारी हेतु एकमात्र दावेदारी माननीय अभिषेक वर्मा रायपुर द्वारा प्रस्तुत किया गया, इसके अलावा भी बैठक के दौरान किसी और की भी दावेदारी सम्बंधित रायशुमारी की गई लेकिन किसी और के दावेदारी नहीं आने के बाद अभिषेक वर्मा को निर्विरोध एवं सर्व सम्मति द्वारा से प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर को दायित्व सौंपा गया। 

उक्त चुनाव प्रक्रिया एक तहत नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पश्चात रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) छतीसगढ़ के सभी प्रकार के पुराने कार्यकारिणी को दिनांक 18 जनवरी 2024 से पूर्णतः भंग किया जा चुका है, जिसके तत्काल प्रभाव से पुराने सभी कार्यकारिणी का भंग मान्य होगा। नये प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन होने के पश्चात अब नई कार्यकारिणी एवं प्रदेशव्यापी सस्यता अभियान को लगातार जारी रखा जायेगा एवं नये कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से समय रहते गठन किया जायेगा।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक वर्मा पदभार मिलने पर पार्टी के समस्त सदस्यों सहित प्रदेश के चीर परिचित पत्रकारों मे जितेंद्र जायसवाल (अंबिकापुर), दिनेश सोनी (रायपुर), अनुराग उपाध्याय (कांकेर), किरीट ठक्कर (गरियाबंद), निलेश शर्मा (रायपुर), संजीत यादव (कुनकुरी), शिव कुमार चौरसिया (वाड्रफनगर), रौशन बघेल (कवर्धा), रामहरी गुप्ता (वाड्रफनगर), ने अभिषेक वर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है। 



No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Post Top Ad