कलेक्टर ने अवैध धान के परिवहन व बिक्री पर सतत निगरानी करने के दिए निर्देश - PRACHAND CHHATTISGARH

Home Top Ad

 



 

Post Top Ad

Tuesday, January 23, 2024

कलेक्टर ने अवैध धान के परिवहन व बिक्री पर सतत निगरानी करने के दिए निर्देश

योगेंद्र प्रताप सिंह 

कोरिया 23 जनवरी 2024/ कलेक्टर विनय कुमार लगेंह ने समय-सीमा की बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारी से विभिन्न मुद्दो पर विमर्श किया तथा लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त कर समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए, साथ ही गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की तैयारी की समीक्षा करते हुए समय पर सभी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूल तथा आगनबाड़ी केंद्रों का निरंतर निरीक्षण कर की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए। 

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की समीक्षा करते हुए विनय कुमार लगेंह ने विभागीय अधिकारियों से विभागीय योजनाओं पर आधारित झांकी प्रदर्शनी हेतु अच्छी तैयारी करने तथा इस अवसर पर अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने हेतु जानकारी शीघ्र उपलब्ध करने को कहा। 

इसी क्रम में उन्होंने समय सीमा, पी.एम. पोर्टल और जनशिकायत पोर्टल में प्राप्त प्रकरणों को जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए तथा नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के जुड़े कार्यों पर गहन समीक्षा भी की। उन्होंने जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र, सुपोषण अभियान और मध्य भोजन की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत निमार्ण कार्यो की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि सभी निमार्ण कार्यों को गंभिरता से लेते हुए गुणवत्ता व समय-सीमा पर पूर्ण करने के निर्देष दिए।

कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक धान खरीदी भी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विदित हो कि धान खरीदी को बस 5 दिन शेष हैं उन्होंने धान खरीदी केन्द्र के नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे नियमित रूप से धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर निरीक्षण करें और उसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दे। 

किसानों को बारदाना नहीं मिलने या खरीदी केन्द्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इस पर भी अमल करने और अवैध धान की बिक्री पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने राजस्व अधिकारियों से राइस मिलर्स के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया भी जल्द पूरा करने को कहा। कलेक्टर लगेंह ने 15 फरवरी तक सभी धान खरीदी केंद्रों से जीरो साटेज के साथ शत प्रतिशत धान का उठाव करने निर्देशित किया।

झुमका जल महोत्सव की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू-

कलेक्टर लंगेह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को झुमका जल महोत्सव का आयोजन भव्य हो, इसके लिए तैयारियां जोरों से करने के निर्देश दिए। लंगेह ने मंच सज्जा, बेरिकेड्स, मंच सज्जा, लाइट, एलईडी, पीने की पानी, सुलभ शौचालय, आमन्त्रण कार्ड, प्रवेश पत्र, बैनर, पोस्टर व अति विशिष्ट लोगों की अगुवाई, रुकने, ठहरने, भोजन सहित अन्य व्यवस्था हेतु अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों का निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।



No comments:

Post a Comment

Total Pageviews

Post Top Ad